📱

Get Our Mobile App

Take your business learning on the go!

Download on the App StoreGet it on Google Play

How to Know If Your Channel Will Be Monetized or Not (Before Applying!) | YouTube Monetization 2025

Creator Guide7:35

Transcription

क्या आपको एक बात पता है कि YouTube सालों साल मेहनत करते हैं अपने YouTube चैनल पर और सोचते हैं कि यार कोई ना कोई दिन हमारा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया कंप्लीट होगा और उसके बाद हमारा चैनल एक बार मोनेटाइज हो गया तो फिर तो भैया बैंक में पैसे आने शुरू हो जाएंगे और बहुत सारी मेहनत करने के बाद जैसे ही चैनल को रिव्यु में भेजते हैं मेल आता है कि आपके चैनल का मोनेटाइजेशन रिजेक्ट कर दिया गया है।

आपके साथ ऐसा ना हो। आप पहले ही कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका जो चैनल है वो मोनेटाइज होगा या नहीं होगा। इस वीडियो के अंदर आपको सीखने को मिलेगा। अगर आप एक बिगिनर क्रिएटर हैं तो क्रिएटर गाइड चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें। बिकॉज़ यहां पे YouTube की छोटी-छोटी जो बारीक जानकारियां होती है वो भी आपको मिलती रहती है। और यह वीडियो अगर पसंद आ जाए तो वीडियो को हाइप भी कर देना।

देखिए सबसे पहले तो हम क्राइटेरिया की बात करते हैं। जो क्राइटेरिया है वह तो कंप्लीट होना ही चाहिए। उसके बिना तो चैनल मोनेटाइज होना ही असंभव है। अब क्राइटेरिया क्या है? देखिए क्राइटेरिया यहां पे दो तरीके से हैं। आप अपने चैनल पर अगर शॉर्ट्स डालते हो ओनली शॉर्ट्स तो आपके पास एक ही ऑप्शन है कि आप शॉर्ट्स के थ्रू ही मोनेटाइज करवा सकते हैं। और अगर आप अपने चैनल पर सिर्फ लॉन्ग फॉर्म वीडियो डालते हैं तो भी आपके पास एक ही ऑप्शन है कि आप लॉन्ग वीडियो के थ्रू मोनेटाइज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने चैनल पर दोनों तरह के कंटेंट डाल रहे हैं जो कि आज के टाइम में डालना भी चाहिए। शॉर्ट्स भी डाल रहे हैं और लॉन्ग फॉर्म कंटेंट भी डाल रहे हैं। तो आप दोनों तरह के क्राइटेरिया कंप्लीट कर सकते हैं। लॉन्ग फॉर्म वीडियोस वाला भी और शॉर्ट वीडियोस वाला भी। जो क्राइटेरिया पहले कंप्लीट हो जाए समझ लीजिए आपका चैनल एलिजिबल हो गया। अब आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ये क्राइटेरिया क्या है? ये सुन लीजिए। देखिए सब्सक्राइबर आपको दोनों ही केसेस में 1000 चाहिएेंगे। 1000 सब्सक्राइबर आपके चैनल पे होने ही चाहिए। अब देखिए यहां पे एक सिस्टम है कि जब आप लॉन्ग फॉर्म वीडियो के थ्रू मोनेटाइज करवाने जा रहे हैं तो आपको चाहिए वॉच टाइम और जो वॉच टाइम है वो सिर्फ लॉन्ग फॉर्म वीडियो जो पब्लिक होंगी बस उनका ही काउंट होगा। शॉर्ट वीडियो का वॉच टाइम मोनेटाइजेशन के लिए कभी भी काउंट नहीं होगा। तो जब लॉन्ग फॉर्म वीडियो के थ्रू हमको मोनेटाइज करवाना है तो लास्ट 365 डेज के अंदर 4000 घंटे का वॉच टाइम हमारी सभी लॉन्ग फॉर्म वीडियो पर जो पब्लिक है उन पर कंप्लीट होना चाहिए। सिर्फ पब्लिक पर अनलिस्टेड डिलीटेड प्राइवेट वीडियोस का जो वॉच टाइम है वो काउंट नहीं किया जाएगा। तो ये तो हो गया लॉन्ग फॉर्म के थ्रू हमारा क्राइटेरिया कंप्लीट।

लेकिन अगर शॉर्ट वीडियो के थ्रू की बात करें तो यहां पे जैसा मैंने बताया शॉर्ट वीडियो में कभी भी वॉच टाइम काउंट नहीं होगा। यहां पे व्यूज काउंट होते हैं। और व्यूज हमको चाहिए कि अगर हमें शॉर्ट फॉर्म वीडियो के थ्रू मोनेटाइज के लिए अप्लाई करना है। लास्ट 90 डेज के अंदर 10 मिलियन व्यूज और लॉन्ग फॉर्म वीडियो पे जितने व्यूज आए वो इसमें काउंट नहीं होंगे। यानी दोनों का क्राइटेरिया अलग-अलग है। लॉन्ग फॉर्म के लिए वॉच टाइम ही काउंट होगा और शॉर्ट्स के लिए शॉर्ट्स के व्यूज ही काउंट होंगे। इसके अलावा टू स्टेप वेरिफिकेशन हमारे चैनल पे लगा होना चाहिए और हमारे चैनल पर कोई भी एक्टिव कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हमारा जो चैनल है उस पर एडवांस फीचर भी ऑन होना चाहिए और हमारे चैनल का जो अबाउट है वो ब्लैंक नहीं होना चाहिए। उसमें भी हमने चैनल के बारे में कुछ लिखा होना चाहिए। भले हम एक लाइन लिखे या 10 लाइन। ये है क्राइटेरिया। जब यह एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया आप कंप्लीट करेंगे तभी आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अब यहां पे पहले कैसे पता लगाएं कि हमारा चैनल मोनेटाइज होगा या नहीं होगा? तो इसके अंदर तीन पॉइंट है। सबसे पहला पॉइंट ये है कि जो आपने वीडियोस अपने चैनल पे पोस्ट की है उनमें जितनी भी वीडियो आपने डिलीट कर दी है उनको भूल जाइए। प्राइवेट कर दी है उनको भी भूल जाइए। अनलिस्टेड कर दी उनको भी भूल जाइए। जो वीडियो पब्लिक है क्योंकि पब्लिक वीडियो का ही वॉच टाइम काउंट होता है। तो जो वीडियो पब्लिक है वो वीडियो आपकी ओरिजिनल है या नहीं है? आपकी वीडियो अगर ओरिजिनल है आपने खुद से वीडियो क्रिएट की है तब ही मोनेटाइज वो होगा। अब आप कहेंगे ऐसे कैसे भाई सारी वीडियो खुद ही क्रिएट कैसे कर सकते हैं? दूसरों की वीडियो भी यूज़ करनी पड़ती है रेफरेंस के लिए। कर सकते हैं। ओरिजिनल वीडियो का मतलब आप समझिए। ओरिजिनल वीडियो का मतलब यह है कि वीडियो के अंदर या तो जो विजुअल दिखाई दे रहा है वो आपका क्रिएट किया हुआ होना चाहिए या फिर जो वॉइस ओवर पीछे सुनाई दे रहा है वो आपका खुद का ह्यूमन वॉइस ओवर होना चाहिए। मतलब आपकी वीडियो एक ओरिजिनल लगनी चाहिए। मान लो कहीं से भी मूवी क्लिप वगैरह निकाल के कुछ कंपाइल करके आपने डाल दिया या टोटल कंप्लीटली एआई से वीडियो बनवा दिया अपना कुछ भी इनपुट नहीं दिया। सिर्फ एडिटिंग करी तो वो मोनेटाइज नहीं होगा। यानी कि ह्यूमन टच होना बहुत जरूरी है वीडियो के अंदर और वो वीडियो ओरिजिनल दिखना चाहिए। 100% मोनेटाइज होगा। अदरवाइज आपको रयूज कंटेंट की प्रॉब्लम आएगी। ये है फर्स्ट पॉइंट।

अब करते हैं सेकंड पॉइंट की बात। आपका जो वीडियो है उसके जो वॉच टाइम है वो तो देखेगा ही देखेगा YouTube। ये भी देखेगा कि भाई आपका जो वीडियो है उस पर जो व्यूज आए वो Google एड्स की मदद से तो नहीं आए। अगर Google से ऐड लगा के आपने वॉच टाइम गेन किया होगा। वो वॉच टाइम मोनेटाइज के लिए काउंट नहीं होगा। चाहे आप कितने भी घंटे का वॉच टाइम ले लो जो ऑर्गेनिक वॉच टाइम है जो जेन्युइन आपका वॉच टाइम है बस वही काउंट होगा तो ध्यान रहे अगर Google एड से आप कोई वीडियो प्रमोट करवा लेते हैं तो उससे जो सब्सक्राइबर मिलेंगे उस दौरान जब वो प्रमोट हो रही होगी सब्सक्राइबर तो मान्य होंगे मगर वॉच टाइम मान्य नहीं होगा इसका भी आपको बेहद ख्याल रखना है।

अब बात करते हैं एक तीसरे पॉइंट की जो बहुत इंपॉर्टेंट है और इसको भी आपको देखना चाहिए। और तीसरा पॉइंट है चैनल की ब्रांडिंग। आपके चैनल की ब्रांडिंग आपने कैसे की है? अच्छे से लोगो लगा रखा है, बैनर वगैरह सही लगा रखा है? अबाउट वगैरह आपने अच्छे से लिख रखा है या नहीं लिख रखा? आपके चैनल की मेन थीम क्या है? आपके चैनल की जो मोस्ट व्यू वीडियो है उस पर व्यूज कहां से आए? उसमें कोई फेक व्यूज तो नहीं है। कोई Google ऐड की मदद से तो व्यूज नहीं लिए। ये सारी चीजें भी चेक करेगा। और ये आप खुद से भी चेक कर सकते हैं। जब आपको लगे कि यार मेरी जो मोस्ट व्यूड वीडियो है उस पे जो ज्यादा वॉच टाइम आया है यह मेरा ऑर्गेनिक आया है। कंटेंट मेरा ओरिजिनल है और मैं सारी गाइडलाइन को फॉलो करता हूं। तो मतलब आपको पहले ही पता चल जाएगा कि यार मेरा चैनल मोनेटाइज हो जाएगा रिजेक्ट नहीं होगा।

अब यहां पे एक प्रॉब्लम और आती है लोगों को और इसके लिए मेरे से काफी सारे सवाल लोग पूछते हैं कि सर हमारा मोनेटाइज क्यों नहीं हो रहा? 4000 घंटे तो कंप्लीट हो गए हमारे वाईटी स्टूडियो में। फिर भी यह मोनेटाइज का ऑप्शन नहीं आ रहा। तो देखिए वाईटी स्टूडियो के अंदर जो होम पेज होता है वहां पर आपका कितना भी वॉच टाइम कंप्लीट हो जाए उसे आपको नहीं देखना है। आपको वाईटी स्टूडियो के अंदर नीचे कॉर्नर में अर्न सेक्शन में जाना है और वहां पर आपका जो वॉच टाइम कंप्लीट होगा वही आपका वैलिड होगा। बिकॉज़ जो वॉच टाइम है वो एव्री सेवन डेज में अपडेट होता है। तो मान लीजिए कभी आपका मान लो आज एग्जांपल के लिए आपका 4000 घंटे का वॉच टाइम कंप्लीट हो गया या फिर आपके शॉट्स के जो व्यूज है वो कंप्लीट हो गए। लेकिन वहां पर एव्री सेवन डे में ही अपडेट होता है। वहां पर जब अपडेट होगा तभी आप अप्लाई कर पाएंगे। उससे पहले नहीं कर पाएंगे। तो आपको एक-द दिन का या चारप दिन का मैक्सिमम सेवन डेज का वेट भी करना पड़ेगा।

कुल मिला के बात यह है कि नंबर्स पूरे कर लेने से ही चैनल मोनेटाइज नहीं होता। आपको अपने कंटेंट का टाइप देखना होगा। अपनी जो गाइडलाइंस है, YouTube की जो एडवरटाइजमेंट, फ्रेंडली कंटेंट गाइडलाइंस है, जो कम्युनिटी गाइडलाइंस है, उनको भी फॉलो करना पड़ेगा और पहले ही आप खुद से ही चेक कर लेना। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करोगे तो आपके साथ होगा क्या? क्या मैं वो भी बता देता हूं। अगर आपने पहले देखा यार मेरा कंटेंट ओरिजिनल नहीं है। मैंने दूसरे की जो रयूज कंटेंट है उससे 4000 घंटे पूरे किए हैं। तो आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई तो कर सकते हो लेकिन आपका मोनेटाइज रिजेक्ट हो जाएगा और फिर 90 डेज के अंदर वो सारा कंटेंट आपको डिलीट करना पड़ेगा। फिर से मेहनत करके 4000 घंटे कंप्लीट करने पड़ेंगे। तो आप पहले ही अपना चेक कर लो। जब आपको लगे कि हां मैंने जैसा इस वीडियो में बताया वैसा एग्जैक्ट आपका चैनल है तो आप अप्लाई कर दीजिए। एक से दो या मैक्सिमम 3 दिन में आपका चैनल मोनेटाइज हो जाएगा। और कोई भी प्रॉब्लम नहीं आएगी। फिर भी कोई डाउट है तो कमेंट कर देना। इस वीडियो को हाइप कर देना। मिलता हूं अगली वीडियो में नए टॉपिक के साथ।