Transcription
सुबह का समय था। बाजार में सड़क के किनारे कमला देवी हमेशा की तरह टोकरा लेकर मछलियां बेच रही थीं। उनकी दोनों बेटियां राधिका और निहारिका दूर सीमा पर देश की सेवा में तैनात थीं। दोनों बहनें सेना अधिकारी थीं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी मां किन हालात में जी रही हैं। और आज उनकी मां के साथ ऐसा कुछ होने वाला है जो उनकी आत्मा को हिला देगा।
कमला देवी चुपचाप मछली बेचने में लगी थीं कि तभी एक इंस्पेक्टर जिसका नाम महेंद्र चौधरी था, मोटरसाइकिल से आया। उसने बाइक सड़क किनारे रोकी और गुस्से में बोला, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई सड़क किनारे मछली बेचने की? तुम्हारे चलते यहां जाम लग सकता है। जल्दी से यहां से हटो।" इतना कहकर वह अचानक टोकरा पर जोर से लात मार देता है। मछलियां जमीन पर बिखर जाती हैं। चारों तरफ मछलियों की गंध फैल जाती है और लोग रुक कर तमाशा देखने लगते हैं। इंस्पेक्टर और भड़क कर चिल्लाता है, "यह तुम्हारे बाप की सड़क है क्या? जहां मन किया बैठ गई मछली बेचने। अगर बेचना है तो अपनी जगह पर बेचो।"
कमला देवी चुपचाप उसकी बातें सुनती रहीं। अपमान सहती रहीं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन वह बिना कुछ कहे जमीन पर गिरी मछलियां उठाने लगीं। भीड़ में खड़े लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। न किसी ने आवाज उठाई, न किसी ने मदद की। भीड़ में एक लड़का था जो सोशल मीडिया पर मशहूर था। उसने मोबाइल निकाला और पूरा वाकया रिकॉर्ड करने लगा। इंस्पेक्टर लगातार उन्हें डांट रहा था, अपमानित कर रहा था और लोग बस हंसते देखते रह गए।
कमला देवी मन ही मन सोच रही थीं। "अगर मेरी दोनों बेटियों को यह सब पता चल गया तो न जाने क्या हो जाएगा। काश उन्हें यह बात कभी न पता चले वरना तूफान आ जाएगा।" आंखों में आंसू लिए मछलियां वापस टोकरा में डालकर वह धीरे-धीरे घर की ओर चल पड़ीं।
उधर जिस लड़के ने वीडियो बनाया था, उसने घर पहुंचकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कैप्शन में लिखा था, "इस बूढ़ी औरत की कोई गलती नहीं थी। लेकिन इंस्पेक्टर ने इसकी मछलियां गिरा दीं और सड़क पर बेइज्जत किया। क्या यह सही है?" वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोग शेयर करने लगे, कमेंट करने लगे। हर कोई इस घटना को गलत बता रहा था।
कुछ देर बाद यह वीडियो निहारिका के मोबाइल में पहुंचा। वीडियो देखते ही उसका खून खौल उठा। वह सोच भी नहीं सकती थीं कि उसकी मां के साथ ऐसा बर्ताव हुआ है। लोगों के सामने बेइज्जत किया गया। थप्पड़ तक मारा गया। निहारिका ने तुरंत वीडियो अपनी बड़ी बहन राधिका को भेज दिया। राधिका ने वीडियो देखा तो गुस्से से लाल हो गईं। आंखों में आंसू भर आए। मन ही मन उसने सोचा, "काश पापा होते तो हमें यह दिन नहीं देखना पड़ता। हमने इतनी मेहनत करके यह मुकाम पाया फिर भी मां को सुख नहीं दे पाए। लेकिन मैं उस इंस्पेक्टर को छोडूंगी नहीं। बदला लेकर रहूंगी।"
वीडियो देखने के बाद राधिका ने तुरंत निहारिका को कॉल किया। आवाज में गुस्सा साफ झलक रहा था। "निहारिका तुम यहीं रहो। मैं घर जा रही हूं और उस इंस्पेक्टर से अपना बदला लेकर रहूंगी।" निहारिका ने तुरंत कहा, "नहीं दीदी, मैं भी आपके साथ चलूंगी। मां के साथ जो हुआ वह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। उसे उसकी औकात दिखानी ही पड़ेगी।" राधिका ने समझाया, "तुम्हें यहीं रहना चाहिए। मैं मां को लेकर वापस आऊंगी और हम यहीं कहीं आसपास उन्हें रख लेंगे।" कुछ देर तक बहस चली। लेकिन आखिरकार निहारिका मान गईं। "ठीक है दीदी, आप जाइए लेकिन मां को साथ लेकर जरूर लौटना।" राधिका ने फोन रख दिया।
वर्दी उतारी और पीले रंग का सलवार सूट पहन लिया। अब वह एक साधारण गांव की लड़की लग रही थी। बस में बैठकर कुछ ही घंटों में घर पहुंच गईं। घर पहुंचते ही उसने दरवाजा खटखटाया। कमला देवी उस समय रसोई में सब्जियां काट रही थीं। दरवाजे की आवाज सुनकर उन्होंने पुकारा, "कौन है?" "मैं हूं मां। राधिका लौट आई हूं आपसे मिलने।" आवाज सुनते ही कमला देवी के हाथ रुक गए। आंखों में नमी आ गई। उनके मन में डर भी था कि कहीं राधिका को इस घटना का पता तो नहीं चल गया। वह जानती थीं कि उनकी बेटियां कितनी ईमानदार और जिद्दी हैं। अपनी मां के लिए कुछ भी कर गुजरेंगी। उन्होंने जल्दी से दरवाजा खोला। सामने खड़ी बेटी को देखते ही मां-बेटी गले लग गईं। जैसे सालों की दूरी एक पल में मिट गई हो।
कमला देवी ने पूछा, "बेटी निहारिका कहां है? वह नहीं आई?" राधिका ने जवाब दिया, "नहीं मां, मैंने उसे मना कर दिया था। बहुत जिद कर रही थी, लेकिन मैंने साथ नहीं लाया।" "अच्छा, पहले अंदर तो आओ।" राधिका रसोई में गईं और सब्जियां देखकर बोलीं, "मां आप बैठिए। खाना मैं बना देती हूं।" थोड़ी देर में खाना बनकर तैयार हो गया। मां-बेटी ने साथ बैठकर खाना खाया और फिर बातें शुरू हुईं। राधिका ने सीधा सवाल किया, "मां, आपके साथ जो हुआ, आपने मुझे क्यों नहीं बताया? यह बहुत गलत है। मैं उस इंस्पेक्टर को निलंबित करवा कर ही मानूंगी। उसने कानून के खिलाफ किया है और मैं उसे दिखाऊंगी कि कानून की ताकत क्या होती है।"
कमला देवी ने डरते-डरते कहा, "बेटा, छोड़ो पुलिस वाले हैं। क्या हो गया अगर उसने ऐसी बातें कर दीं? जाने दो।" राधिका ने सख्ती से कहा, "नहीं मां, आप चुप रहिए। मैं जानती हूं मुझे क्या करना है। उसने जो किया उसकी सजा उसे जरूर मिलेगी।" इतना कहकर राधिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। साधारण गांव की लड़की की तरह तैयार हुईं और सीधे थाने की ओर निकल पड़ीं। यह वही थाना था जहां इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी तैनात था।
थाने पहुंचकर उसने देखा महेंद्र वहां मौजूद नहीं था। केवल दो हवलदार और एसएओ राहुल यादव वहां बैठे थे। राधिका सीधे एसएओ राहुल यादव के पास गईं और बोलीं, "मुझे इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवानी है। उन्होंने मेरी मां के साथ सड़क पर बदतमीजी की, मछलियों की टोकरी गिरा दी, थप्पड़ मारा और लोगों के सामने अपमानित किया। मैं चाहती हूं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।" राहुल यादव चौंक कर बोला, "क्या इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट? और तुम कौन होती हो रिपोर्ट लिखवाने वाली? क्या तुम उस बूढ़ी औरत की बेटी हो? तुम्हें लगता है कि मैं अपने इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लूंगा? उन्होंने कोई गलत नहीं किया और अगर थप्पड़ मार भी दिया तो क्या हुआ? वह सड़क पर मछली बेच रही थी। गलत तो वहीं थी।"
राधिका की आंखों में गुस्सा भड़क उठा। "देखिए, हमें कानून मत सिखाइए। हमने कानून पढ़ा है और अच्छी तरह जानते हैं कि इसमें क्या लिखा है। मैं उसी कानून की मदद से उसे सजा दिलवाऊंगी। अगर आपने रिपोर्ट नहीं लिखी तो मैं आपके खिलाफ भी कार्रवाई करूंगी।" राहुल यादव हैरान रह गया। यह साधारण सी गांव की लड़की इतनी आत्मविश्वास से और बिना डरे बात कर रही थी जैसे कोई बड़ी ताकत उसके पीछे हो। वह बोला, "तुम कौन हो और तुम्हारी इतनी औकात कि हमें निलंबित करवाओगी? हम चाहें तो अभी तुम्हें अंदर करवा सकते हैं।"
राधिका ने बिना कुछ कहे अपना सरकारी आईडी कार्ड मेज पर रख दिया। आईडी देखते ही राहुल यादव की आंखें फटी रह गईं। घबराते हुए बोला, "आप सेना अधिकारी हैं? सॉरी मैडम। बताइए क्या करना होगा?" राधिका ने सख्त लहजे में कहा, "इस थाने की हालत खराब है। यहां न्याय नाम की कोई चीज नहीं है। सॉरी से कुछ नहीं होगा। अब मैं सीधे आपके खिलाफ और आपके इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगी।"
इतना कहते ही थाने का दरवाजा खुला और इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी अंदर आया। लड़की को देखकर उसने हल्की मुस्कान के साथ पूछा, "क्या बात है? क्या करने आई हो?" वह सीधे राधिका के सामने खड़ा हो गया। राधिका के मन में गुस्से का तूफान था। अगर वह कानून की इज्जत न करती तो उसी वक्त उसे तमाचा जड़ देती। लेकिन वह कानून की रक्षक थीं। इसीलिए सिर्फ बोलीं, "याद रखना, मैं तुम्हें निलंबित करवा कर रहूंगी। तुम्हें कानून में रहने का कोई हक नहीं। मेरे शब्द तुम्हारे लिए बहुत भारी पड़ेंगे।" इतना कहकर राधिका थाने से निकल गईं। अंदर खड़े सिपाही राहुल यादव और खुद इंस्पेक्टर महेंद्र भी सोच में पड़ गए, "क्या यह लड़की सच में कार्रवाई करेगी?"
राधिका घर लौटीं। कुछ देर सोचती रहीं। फिर एक योजना दिमाग में आई। अगली सुबह वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय में एसपी मैडम प्रिया गुप्ता बैठी थीं। राधिका ने बिना वक्त गंवाए अपना मोबाइल निकाला और उन्हें वायरल वीडियो दिखा दिया। "मैडम, मैं इंस्पेक्टर महेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हूं।" प्रिया गुप्ता ने गंभीर लहजे में कहा, "मैडम राधिका, मुझे पता है आप सेना अधिकारी हैं लेकिन हमें कानून, सबूत और गवाह चाहिए। जब तक आप ठोस सबूत और गवाह लेकर नहीं आतीं तब तक कार्यवाही संभव नहीं है।"
राधिका ने हामी भरी और निकल पड़ीं। घर आकर उसने उस सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू की जिससे वीडियो पोस्ट हुआ था। कुछ ही घंटों में उसे वह लड़का मिल गया जिसने यह वीडियो बनाया था। वह उसके घर गईं और बोलीं, "तुमने यह वीडियो अपनी आंखों के सामने रिकॉर्ड किया है। मुझे इसका मूल संस्करण चाहिए और तुम्हें गवाह बनना होगा।" लड़का पहले तो घबराया फिर मान गया और उसे बिना संपादन का वीडियो दे दिया। राधिका ने उसे साथ लिया और दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचीं। प्रिया गुप्ता ने सबूत देखे। फिर सीधे डीएम विक्रम को फोन लगाया। डीएम ने वीडियो देखा और भड़क उठे, "यह इंस्पेक्टर ने बहुत गलत किया है और कानून के खिलाफ किया है। इसे सजा मिलेगी।"
अगले ही दिन डीएम ने जिले के सबसे बड़े कार्यालय में प्रेस मीटिंग बुला ली। सुबह के ठीक 11:00 बजे जिला मुख्यालय के बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल में डीएम विक्रम की प्रेस मीटिंग शुरू होने वाली थी। हॉल के बाहर मीडिया की गाड़ियां कतार में खड़ी थीं। हर बड़े अखबार और न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर कैमरा लेकर अंदर जाने की तैयारी में थे। हॉल के अंदर मंच पर चार कुर्सियां लगी थीं। बीच में डीएम विक्रम, दाईं ओर एएसपी प्रिया गुप्ता और बाईं ओर दो खाली कुर्सियां जिन पर अभी किसी को बैठना नहीं था। सामने पत्रकारों की लंबी पंक्ति थी। डीएम ने टेबल पर रखी घंटी बजाई और कहा, "सभी पत्रकार गण बैठ जाएं। मीटिंग शुरू करते हैं।" पूरा हॉल शांत हो गया। कैमरे चालू हो गए।
डीएम ने गंभीर लहजे में बोलना शुरू किया, "कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर ने एक बुजुर्ग महिला के साथ सड़क पर दुर्व्यवहार किया। मछलियों की टोकरी गिराई, थप्पड़ मारा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। यह न केवल नैतिकता के खिलाफ है बल्कि हमारे कानून और पुलिस आचार संहिता के भी खिलाफ है।" पत्रकारों के कैमरे एकदम क्लिक-क्लिक करने लगे। डीएम ने आगे कहा, "हमारे पास पीड़ित पक्ष से ठोस सबूत और प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद है। सबूत के तौर पर हमारे पास बिना संपादन का वीडियो फुटेज है जो घटना के समय वहीं मौजूद एक युवक ने रिकॉर्ड किया। गवाह भी यहां मौजूद है और बयान देने को तैयार है।"
इतना कहते ही राधिका मंच पर आईं और मीडिया की ओर मुंह करके बोलीं, "मैं राधिका, भारतीय सेना में कैप्टन हूं और यह पीड़ित महिला मेरी मां कमला देवी हैं।" पूरा हॉल सन्न रह गया। पत्रकार एक दूसरे को देखने लगे जैसे अब मामला और बड़ा हो गया हो। राधिका ने बिना रुके कहा, "मैंने कानून पढ़ा है और मैं जानती हूं कि किसी भी इंसान को सड़क पर इस तरह अपमानित करना अपराध है। चाहे वह कोई आम आदमी करे या एक पुलिस अफसर, कानून सबके लिए बराबर है।"
पत्रकारों ने सवाल दागने शुरू कर दिए, "मैडम, क्या आप चाहती हैं कि सिर्फ इंस्पेक्टर पर कार्यवाही हो या और भी लोग इसमें शामिल हैं?" राधिका ने जवाब दिया, "इस घटना में केवल इंस्पेक्टर नहीं बल्कि थाने के एसएओ राहुल यादव भी बराबर के दोषी हैं। जिन्होंने शिकायत लेने से इनकार किया। पीड़ित का मजाक उड़ाया और कानून का मजाक बनाया।" एसपी प्रिया गुप्ता ने माइक संभालते हुए कहा, "हमने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। लेकिन क्योंकि मामला गंभीर है और पीड़ित पक्ष के पास पुख्ता सबूत हैं, मैं सिफारिश करती हूं कि दोनों अफसरों को तत्काल निलंबित किया जाए ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।"
डीएम ने सिर हिलाते हुए आदेश पढ़ा, "तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी और एसएओ राहुल यादव को निलंबित किया जाता है। इस आदेश की कॉपी पुलिस मुख्यालय और राज्य गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।" पत्रकारों के बीच फुसफुसाहट शुरू हो गई, "इतनी जल्दी कार्रवाई! यह तो मिसाल है।" डीएम ने मीटिंग खत्म होते ही जिला प्रशासन के विधि अधिकारी (लीगल एडवाइजर) को बुलाया। "मुझे पूरी प्रक्रिया कानूनी दायरे में करनी है। नोटिस ड्राफ्ट कीजिए और निलंबन पत्र तैयार करिए।" विधि अधिकारी ने बताया, "सर, पहले हमें आरोप पत्र तैयार करना होगा जिसमें आईपीसी की धाराएं और पुलिस एक्ट के तहत की गई गलतियां लिखी जाएंगी। उसके बाद विभागीय जांच कमेटी गठित होगी। लेकिन निलंबन आदेश तुरंत लागू हो सकता है ताकि आरोपी जांच को प्रभावित न कर सके।" डीएम ने तुरंत आदेश दिए और 2 घंटे के अंदर निलंबन पत्र तैयार हो गया।
उधर गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। बाजार में लोग एक दूसरे को बताते फिर रहे थे, "सुना, कमला देवी के साथ जो हुआ था, अब उसका इंसाफ मिलने वाला है। उनकी बेटी सेना अधिकारी है। उसी ने यह सब करवाया है।" कमला देवी के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। कोई हौसला बढ़ाने आया, कोई सिर्फ देखने। कमला देवी बार-बार कह रही थीं, "मुझे बदला नहीं चाहिए था बस इज्जत चाहिए थी लेकिन मेरी बेटियां तो आग हैं जो अन्याय बर्दाश्त नहीं करतीं।"
जब निलंबन आदेश थाने में पहुंचा तो सिपाहियों में खलबली मच गई। एक सिपाही ने धीरे से कहा, "भाई, यह लड़की तो सच में कर गई। हम तो सोच भी नहीं सकते थे कि डीएम तक मामला पहुंच जाएगा।" महेंद्र चौधरी और राहुल यादव दोनों को आदेश सुनाया गया, "आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। जांच पूरी होने तक आप किसी भी सरकारी पद का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" महेंद्र चौधरी ने गुस्से में कागज जमीन पर फेंका। लेकिन राहुल यादव के चेहरे पर साफ डर था। "यह लड़की हमारी जिंदगी बर्बाद कर देगी। मैं कह रहा था न उससे पंगा मत लो।"
शाम होते-होते टीवी चैनलों पर हेडलाइन चलने लगीं: "इंस्पेक्टर और एसएओ निलंबित। सेना अधिकारी ने दिलाया मां को इंसाफ। वायरल वीडियो बना हथियार। पुलिस अफसरों पर गिरी गाज।" राधिका के मोबाइल पर लगातार कॉल आने लगे। कुछ बधाई के, कुछ मीडिया इंटरव्यू के। लेकिन राधिका सिर्फ इतना कहतीं, "यह सिर्फ मेरी मां का मामला नहीं था। यह उन सबके लिए है जिनके साथ चुपचाप अन्याय होता है।"
एक हफ्ते बाद विभागीय जांच में सबूत और गवाहों के आधार पर दोनों अफसर दोषी पाए गए। रिपोर्ट में लिखा था, "इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी ने पद का दुरुपयोग किया, अनुशासन भंग किया और जनता के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। एसएओ राहुल यादव ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर कर्तव्य की अवहेलना की।" राज्य पुलिस मुख्यालय से आदेश आया, "दोनों अफसरों को बर्खास्त किया जाता है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।" जब यह खबर कमला देवी के घर पहुंची तो राधिका ने बस इतना कहा, "मां, यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, हर उस इंसान की है जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है।" कमला देवी ने आंसुओं के साथ मुस्कुराकर बेटी को गले लगा लिया। "तुमने सिर्फ मेरा ही नहीं, इस गांव का भी सिर ऊंचा कर दिया।"
दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आई हो, तो इसे लाइक करें। अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें और हमारे चैनल डार्क स्टोरीज दृष्टि को सब्सक्राइब करना न भूलें क्योंकि हमारे चैनल पर आपको इसी तरह की ज्ञानवर्धक और रोमांचक वीडियो मिलती रहती हैं।